फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firozabad dm seized rights of Sadhupur gram pradhan Shikohabad Block

UP News: फिरोजाबाद  DM ने इस गांव के प्रधान के अधिकार किए सीज, इसलिए हुई कार्रवाई

Fri, 12 Aug 2022 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 02:37 PM IST
सार

प्रधान पर हैंडंपपों को रिबोर दिखाकर 2.14 लाख रुपये का गबन करने का आरोप था, जिसमें डीएम ने जांच कराने के बाद कार्रवाई की।

विज्ञापन
Firozabad dm seized rights of Sadhupur gram pradhan Shikohabad Block
डीएम रवि रंजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन ने शिकोहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत साढ़ूपुर के प्रधान के अधिकार सीज कर दिए हैं। प्रधान पर आरोप है कि हैंडपंपों के रिबोर दिखाकर 2.14 लाख रुपये का गबन कर लिया। डीएम ने दो बार जिला स्तरीय अफसरों से जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की है। ग्राम पंचायत के संचालन के लिए कमेटी बनाने की तैयारी की जा रही है। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत साढ़ुपुर के प्रधान अरविंद कुमार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। इन शिकायतों की जांच कराई गई तो पता चला कि ग्राम प्रधान ने पंचायत में लगे हैंडपंपों को बिना रिबोर कराए ही सचिव के साथ मिलकर पैसा निकाल लिया है। प्रधान की इन शिकायतों की जांच पहले जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने की थी। 

विज्ञापन

ग्रामीणों को दर्ज किए गए थे  बयान 

जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी थी।लेकिन बाद में इसकी जांच पीडी डीआरडीए एवं एक्सईएन पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम बनाकर कराई थी। जांच कराने के दौरान ग्रामीणों को बयान आदि दर्ज किए थे। इसमें प्रधान के द्वारा करीब दो लाख 14 हजार रुपये गलत ढंग से खर्च दिखा दिया था। जांच रिपोर्ट की जानकारी जब वर्तमान डीएम रवि रंजन के संज्ञान में आई तो उन्होंने गंभीरता से लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले डीपीआरओ  

डीपीआरओ नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में पंचायत सचिव ज्योत्सना अग्रहरि को पहले ही निलंबित किया जा चुका था। प्रधान अरविंद कुमार के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को सीज किए जाने के आदेश जिलाधिकारी ने जारी कर दिए हैं। ग्राम पंचायत के संचालन के लिए सदस्यों के नाम मांगे गए हैं। ताकि गांव का विकास कार्य प्रभावित नहीं होने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed