{"_id":"65302349ce079ae1db0aee76","slug":"firozabad-becomes-overall-champion-in-divisional-youth-sports-festival-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-6170-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मंडलीय युवा क्रीड़ा समारोह में फिरोजाबाद बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मंडलीय युवा क्रीड़ा समारोह में फिरोजाबाद बना ओवरऑल चैंपियन
Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
मंडलीय युवा क्रीड़ा समारोह में फिरोजाबाद बना ओवरऑल चैंपियन
-मथुरा ने पाया दूसरा आगरा तीसरे और मैनपुरी रहा चौथे स्थान पर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे मंडलीय युवा क्रीड़ा समारोह में फिरोजाबाद जनपद ने ऑल ओवर चैंपिनयनशिप हासिल की। वहीं मथुरा दूसरे स्थान पर रहा। आगरा ने तीसरे और मैनपुरी चौथे स्थान पर रहा। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार सिंह और समापन समारोह के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय ने सफल खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
समापन अवसर पर 110 मीटर बाधा दौड़ का आयोजन हुआ। इसमें फिरोजाबाद के अभिनव ने प्रथम, मथुरा के लोकेश ने द्वितीय और आगरा के अरवाज खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन दिन तक चली प्रतियोगिता मेंफिरोजाबाद को बालक और बालिका प्रत्येक वर्ग में दबदबा रहा। फिरोजाबाद के खिलाड़ियों ने 275 अंको के साथ सभी वर्गाें में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए ऑल ओवर चैंपियनशिप अपने नाम की। मथुरा के खिलाड़ियों ने 219 अंकों के साथ युवा क्रीड़ा समारोह में द्वितीय स्थान पाया। आगरा 110 अंकों के साथ तृतीय और मैनपुरी 70 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
समापन अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक डॉ. हिमांशु यादव, प्रधानाचार्य सुमन यादव, विवेक कुमार, व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार, प्रदीप कुमार, प्रदीप कुमार गुप्ता, तनवीर, जिला क्रीड़ा सचिव स्वतंत्र कुमार सिंह, कन्हैयालाल आदि मौजूद रहे। संचालन नीरज बाबू दुबे ने किया।