{"_id":"64ef03b2c4615b9f000293f9","slug":"firm-that-built-ada-heights-was-blacklisted-for-not-repairing-dilapidated-flats-even-after-notice-in-agra-2023-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: नोटिस के बाद भी जर्जर फ्लैट्स की नहीं कराई मरम्मत, एडीए हाइट्स बनाने वाली फर्म ब्लैक लिस्ट, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नोटिस के बाद भी जर्जर फ्लैट्स की नहीं कराई मरम्मत, एडीए हाइट्स बनाने वाली फर्म ब्लैक लिस्ट, एफआईआर दर्ज
Wed, 30 Aug 2023 02:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:24 PM IST
सार
आगरा में नोटिस के बाद भी जर्जर फ्लैट्स की मरम्मत नहीं कराने पर एडीए हाइट्स बनाने वाली फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया। इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एडीए हाइट्स योजना का निरीक्षण करते उपाध्यक्ष चर्चित गौड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एडीए हाइट्स योजना में जर्जर व क्षतिग्रस्त फ्लैट की बार-बार नोटिस के बावजूद मरम्मत नहीं कराने पर मंगलवार को निर्माणकर्ता फर्म मैसर्स बाबा कंस्ट्रक्शन ब्लैक लिस्ट घोषित हो गई। एडीए ने फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इससे पहले एडीए ने बाबा कंस्ट्रक्शन को 9.18 करोड़ रुपये का हर्जे-खर्चे का नोटिस थमाया था।
विज्ञापन
ताजनगरी फेज-2 में आगरा विकास प्राधिकरण ने 2008 में एडीए हाइट्स परियोजना बनाई। 32164 वर्ग मीटर भूमि पर 13 मंजिलों के विभिन्न श्रेणी के 10 टावर में 657 फ्लैट बनाए थे। इनमें 325 फ्लैट खाली पड़े हैं। ब्लॉक एटी-1, एटी-2, सीटी-2, डीटी-1 एवं ईटी-1 में फ्लैट जर्जर हो गए हैं। फ्लैट की दीवारों से प्लास्टर झड़ रहा है। लीकेज व सीपेज के कारण बीम और छत क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे बिल्डिंग के गिरने का खतरा खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- रक्षाबंधन पर सजे बाजार: चर्चा में साबुन, फेशियल और चॉकलेट राखी, घर पर बनीं इन राखियों की ऑनलाइन भी खूब डिमांड
विज्ञापन
Trending Videos
एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि निर्माणकर्ता फर्म ने काम अधूरा छोड़ दिया था। पांच बार नोटिस देने पर भी मरम्मत नहीं कराई। फर्म को ब्लैक लिस्ट करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। मई में फर्म को 9.18 करोड़ रुपये का हर्जे-खर्चे का नोटिस दिया था।
यह भी पढ़ेंः- Agra: निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत पर परिजन ने शव रखकर किया हंगामा, पुलिस ने किसी तरह समझाकर कराया शांत
अग्रवाल कंपनी को भी 7.07 करोड़ का नोटिस
एडीए हाइट्स में टॉवर निर्माण मे. बाबा कंस्ट्रक्शन के अलावा मे. अग्रवाल कंपनी ने भी कराया था। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि मे. अग्रवाल कंपनी को 7.07 करोड़ रुपये हर्जे-खर्चे का नोटिस भेजा है। अग्रवाल कंपनी ने भी बार-बार नोटिस के बावजूद मरम्मत नहीं कराई है। इस फर्म के विरुद्ध भी एफआईआर होगी। ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।यह भी पढ़ेंः- Agra: निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत पर परिजन ने शव रखकर किया हंगामा, पुलिस ने किसी तरह समझाकर कराया शांत