{"_id":"5d4488658ebc3e6ce139371b","slug":"firing-shopkeepar-agra-news-agr3992051110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर फायरिंग कर फैलाई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार पर फायरिंग कर फैलाई दहशत
विज्ञापन
एटा। दुकानदार से सामान लेते वक्त हुई नोकझोंक को लेकर एक व्यक्ति ने फायर कर दिया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बावसा स्थित दुकान पर एक दुकानदार अपने प्रतिष्ठान पर मौजूद था। उसी समय एक व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचा और उससे उधार सामान देने के लिए कहने लगा। इस पर दुकानदार ने उधार सामान देने से इंनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दुकान पर पहुंचा व्यक्ति आक्रोशित हो गया और उसने अंटी में लगे असलाह को निकाल कर फायर कर दिया। अचानक दुकान पर फायर होने की घटना को देख आस पास के लोगों में दहशत फैल गई। जिसे लेकर लोगों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल को देख लोगों से जानकारी हासिल की। वही थाना प्रभारी कोतवाली देहता सुभाष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
गोली मार घायल करने की रिपोर्ट
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के विजय नगर निवासी शुभम पुत्र योगेश को शिवम पुत्र विनय कुमार निवासी दिनेश नगर सहित तीन लोगों ने एकराय होकर गोली मार घायल कर दिया था। देर रात हुई इस मामले की रिपोर्ट घायल के पिता योगेश ने कोतवाली नगर में नामजद दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।