{"_id":"6712a26beacde43f090421e7","slug":"firing-on-shopkeeper-on-suspicion-of-complaining-to-police-car-broken-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-125784-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस से शिकायत के शक में दुकानदार पर की फायरिंग, तोड़ दी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस से शिकायत के शक में दुकानदार पर की फायरिंग, तोड़ दी कार
Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
करहल। शराब बिक्री किए जाने की शिकायत पर आरोपियों ने गांव मानिकपुर निवासी दुकानदार पर राइफल और तमंचे से फायरिंग कर दी। गोलियां दुकान के शटर में जा लगीं। आरोपियों ने दुकानदार की गाड़ी को भी ईंट पत्थर मारकर तोड़ दिया। उक्त घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव मानिकपुर निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस ने कस्बा निवासी प्रदीप के पास से शराब पकड़ी थी। आरोपी को शक था कि शिकायत उसने की है। 16 अक्तूबर की रात को जब वह अपनी दुकान बंद करने के बाद घर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी सोहित प्रताप, मोहित, विनोद कुमार, अशोक सिंह, विनय, हिमांशू व 3-4 अन्य लोग वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। जब तक वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने राइफल और तमंचे से उसे जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग करना शुरू कर दिया। हमले में वह किसी तरह से बच गया। गोलियां दुकान के शटर में लगीं। गोलियां चलने की आवाज सुनकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान आरोपियों ने उनकी बाइक को भी ईंट पत्थर से तोड़ दिया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।