फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Firearm, cartridges recovered on the spot of the accused

आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया तमंचा कारतूस

Sun, 29 Aug 2021 05:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
Firearm, cartridges recovered on the spot of the accused
दन्नाहार। गांव गरगई गढ़ी में शुक्रवार की शाम काम से लौट रहे एक मजदूर को गोली मारने के आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस बरामद किए। मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेजा गया है। उधर घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गरगई गढ़ी दौलतपुर निवासी 40 वर्षीय यशवीर सिंह मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व गांव निवासी जुगेंद्र से धान की फसल से घास निकालने को लेकर विवाद हो गया था। घटना के बाद वह यशवीर से रंजिश मानने लगा था। शुक्रवार को यशवीर देर शाम गांव गोपालपुर से मजदूरी कर लौट रहा था। तभी गांव अखई सरकारी स्कूल के पास जुगेंद्र ने उसे गोली मार दी थी, ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ने के बाद पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। वहीं घायल को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल से कुछ दूर झाड़ी से वारदात में प्रयुक्त तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed