फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire rained from the sky, people suffered from the heat.

Agra News: आसमान से बरसी आग, गर्मी से पस्त हुए लोग

Sun, 19 May 2024 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, people suffered from the heat.
कासगंज। सूरज के तेवर शनिवार को और उग्र हो गए। सुबह से ही मानों आसमान से आग बरसने लगी। अधिकतम पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया। इस दौरान गर्मी से पस्त हुए लोग बचाव के लिए तरह-तरह से जतन करते नजर आए। घर से बाहर निकले लोग छांव और ठंडे पानी की तलाश करते दिखे। शनिवार को सुबह के समय न्यूनतम पारा 29 डिग्री तक रहा जो सुबह 11 बजे तक 40 डिग्री तक जा पहुंचा। इसके साथ ही 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा चलने लगी। यह हवा लोगों के शरीर में तीखी चुभन का अहसास करा रही थी। दोपहर दो बजे तक पारा 45 डिग्री पर पहुंच गया। इससे गर्मी और बढ़ गई। बाजार की रौनक पर भी असर दिखा। गर्मी से बचने के लिए लोग विभिन्न उपाय करते रहे। जिधर छांव दिखाई देती, उधर ही चल रहे थे। लोग छाता और गमछा के के जरिये धूप से बचाव कर रहे थे। इस बढ़ती गर्मी में ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी काफी बढ़ गई। रेलवे स्टेशन पर तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए यात्रियों के समूह फुट ओवर ब्रिज के नीचे छांव में बैठे थे। मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से बेहाल रहे। धूप के तीखे तेवरों के चलते आसमान से पक्षियों की कलरव भी गायब हो गई। सायं चार बजे तक पारा 44 डिग्री पर बना रहा। इसके बाद पारा गिरना तो शुरू हुआ, लेकिन गरम हवा लोगों को झुलसाती रही। मौसम विभाग की मानें तो अभी अगले कुछ दिनों तक गर्मी इसी तरह बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed