फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire,CAR

हाईवे पर चलती कार में लगी आग

Wed, 16 Mar 2022 09:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
fire,CAR
हाईवे पर चलती कार में लगी आग
विज्ञापन

बाल-बाल बचे माता-पिता और बेटा
- आगरा में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह से लौटने समय हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। आगरा में आयोजित शादी समारोह से रविवार रात लौटते समय हाईवे पर चलती कार में आग लग गई। इससे माता-पिता व बेटा बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जल गई। पुलिस ने परिवार को दूसरे वाहन से घर पहुंचवाया।
थाना नसीरपुर अंतर्गत नगला बरी निवासी इमरान खान पुत्र मोहम्मद आरिफ खान रविवार शाम मां रुकसाना व पिता मोहम्मद खान को साथ लेकर आगरा में आयोजित मामा के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए आए। रात पौने बारह बजे तीनों अपनी कार से घर वापस लौट रहे थे। थाना टूंडला के राजा का ताल स्थित एडिफाई स्कूल के पास पहुंचे, तभी अचानक कार में धुआं भरने व जलने की दुर्गंध आने लगी। इस पर इमरान ने कार रोककर माता-पिता को बाहर निकाला।
विज्ञापन

तीनों कार से बाहर निकले तभी अचानक कार आग की लपटों में घिर गई। थोड़ी देर में धमाके की आवाज आने लगी। सूचना मिलने पर राजा का ताल पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम पहुंची। दमकल टीम आग बुझा पाती उससे पूर्व ही कार जल गई। इस बीच पुलिस ने इमरान के परिवार को दूसरे वाहन से घर के लिए रवाना किया। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि हादसे में परिवार बाल-बाल बच गया। परिवार को सुरक्षित घर पहुंचाया गया और आग बुझने पर कार को हाईवे से अलग करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed