{"_id":"66a46c1d7c79b04cbc0f987c","slug":"fire-broke-out-in-textile-showroom-due-to-short-circuit-in-ac-2024-07-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: एसी में शार्ट सर्किट से कपड़ा शोरूम में लगी आग, 30 मिनट तक मची रही अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: एसी में शार्ट सर्किट से कपड़ा शोरूम में लगी आग, 30 मिनट तक मची रही अफरा-तफरी
Sat, 27 Jul 2024 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 27 Jul 2024 09:10 AM IST
सार
थाना हरीपर्वत के पास कपड़ा शोरूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ऐसी में हुए शाट सर्किट की वजह से आग फैल गई। चार दमकलों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शोरूम में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना हरीपर्वत के पास एक कपड़ा शोरूम में शुक्रवार रात 10 बजे एसी में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। शोरूम स्वामी ने कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया। मगर, आग फैल गई। जानकारी पर थाना पुलिस और दमकल आ गईं। 30 मिनट में आग को बुझाया जा सका।
विज्ञापन
स्पेस टावर, हरीपर्वत निवासी सचिन गुप्ता का हरीपर्वत थाने के पास एक मार्केट में दो मंजिला शोरूम है। उन्होंने बताया कि वह रात में शोरूम बंद करने के बाद घर जा रहे थे। तभी पहली मंजिल से धुआं निकलता देखा। इस पर शटर खोलकर अंदर पहुंचे। पहली मंजिल पर लगे एसी में आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर 4 दमकल पहुंची। तब कहीं आग बुझ सकी। आग से पहली मंजिल पर रखे कपड़े जल गए, जबकि भूतल पर रखे कपड़े पानी की वजह से खराब हो गए। उनका लाखों का नुकसान हुआ है। अग्निशमन अधिकारी सोमदत्त सोनकर ने बताया कि एसी में शार्ट सर्किट से आग लगी। इसके बाद फैल गई। आसपास की दुकान में भी आग लग सकती थी। मगर, समय रहते काबू कर ली गई।