{"_id":"65fb1c34ca044cdcd10fb1f7","slug":"fire-broke-out-in-medical-superintendents-room-due-to-short-circuit-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-114702-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: शॉर्ट सर्किट से चिकित्साधीक्षक के कमरे में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: शॉर्ट सर्किट से चिकित्साधीक्षक के कमरे में लगी आग
Wed, 20 Mar 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 20 Mar 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट से चिकित्साधीक्षक के कमरे में लगी आग
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मची अफरातफरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बेवर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह चिकित्साधीक्षक के कमरे में शाॅर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। जानकारी होते ही वहां अफरा तफरी मच गई। आग में सीसीटीवी, एलईडी, कुर्सी आदि जल गए। वहां तैनात कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पा लिया। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की सुबह सब कुछ सामान्य चल रहा था। तभी वहां मौजूद कर्मियों ने चिकित्साधीक्षक के कमरे से धुंआ निकलते देख। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने दरवाजा खोला और आग को बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कमरे में लगी एलईडी, सीसीटीवी कमरे में रखीं कुर्सी और अन्य सामान जल चुका था। कुछ देर मशक्कत के बाद अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग को बुझा लिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर आशुतोष ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को पत्र भेज कर घटना से अवगत कराया है।