फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in gas cylinder in wedding pavilion eight scorched including groom

Mainpuri: शहनाई बजने से पहले बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर में लगी आग, दूल्हा सहित आठ झुलसे

Tue, 02 May 2023 09:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 02 May 2023 09:33 PM IST
सार

इस घटना के बाद घर शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। घर के सभी लोग बेहद घबरा गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले लाया गया।

विज्ञापन
Fire broke out in gas cylinder in wedding pavilion eight scorched including groom
अस्पताल पहुंची परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना भोगांव के गांव महादिया में शादी वाले घर में मंगलवार को मंडप लगाए जाने के बाद मान्य पक्ष के लोग खाना खा रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते आग लग गई। खाना खा रहे दूल्हा सहित आठ लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव महादिया के रहने वाले बांकेलाल प्रजापति के पुत्र गोविंद सिंह की बरात बुधवार को हरदोई के गंजगांव जानी है। मंगलवार की दोपहर घर में रिश्तेदार आदि एकत्र थे। मंडप लगाए जाने के बाद गोविंद मान्य पक्ष के लोगों के साथ खाना खा रहा था। पास ही जल रहे गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते अचानक आग लग गई। आग लगते ही समारोह स्थल पर भगदड़ मच गई। खाना खा रहे दूल्हा गोविंद सहित आठ लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए। वहां मौजूद लोगों ने आनन फानन में आग को बुझाया गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: बहन की डोली उठने का था इंतजार, तभी मिली ऐसी खबर; उजड़ गई बड़ी बहन की दुनिया

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग झुलसे

सिलेंडर में आग लगने से हुई घटना में दूल्हा गोविंद प्रजापति झुलस गया। इसके अलावा रिश्तेदार दयाराम, रजनी देवी, सावित्री देवी, सरला देवी, 10 वर्षीय नंदनी, छह वर्षीय आशी निवासी महाडिय़ा थाना भोगांव और नौ वर्षीय गुंजन प्रजापति झुलसकर घायल हो गए।

दूल्हा पहुंचा घर तो परिजन ने ली राहत की सांस

शादी वाले घर में आग से झुलने की घटना के बाद अफरा तफरी के बीच घरवाले दहशत में आ गए। लेकिन जब शाम के समय दूल्हा घर वापस लौट आया तो सभी ने राहत की सांस ली। तीन झुलसे हुए लोगों का बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। वहीं अन्य को छुट्टी दे दी गई है।



ये भी पढ़ें - World Asthma Day 2023: अस्थमा रोगी न पड़ें मछली खाने या पूर्णिमा की खीर के भ्रम में, डॉक्टरों ने बताया उपचार

घर में पसर गया सन्नाटा

इस घटना के बाद घर शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। घर के सभी लोग बेहद घबरा गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले लाया गया। वहां दूल्हा गोविंद के पैर झुलसने पर उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। चार अन्य लोगों को भी मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया। एक वृद्ध सहित झुलसे हुए तीन लोगों का बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। दूल्हा गोविंद के सकुशल घर आने के बाद परिजन ने भी राहत की सांस ली। किसी भी घायल की हालत चिंताजनक नहीं है। यह जानकारी मिलने के बाद घर का माहौल एक बार फिर से खुशनुमा हो गया। शादी की तैयारियां शुरू हो गईं। आज गोविंद की बरात हरदोई के लिए रवाना होगी।

मंडप के पास नहीं थी अधिक भीड़

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जिस समय गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते आग लगी। उस समय मंडप के पास अधिक भीड़ नहीं थी। कुछ देर पहले ही मंडप में शामिल कई लोग बाहर चले गए थे। सिर्फ खाना परोसने व खाने वाले ही पास मौजूद थे। हादसा अगर मंडप लगाए जाने के दौरान होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। गनीमत रही कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed