फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fire broke out in furniture godown in firozabad

फिरोजाबाद: फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 40 लाख का माल जलकर राख

Tue, 02 Nov 2021 04:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Nov 2021 04:40 PM IST
सार

फिरोजाबाद की पॉश कॉलोनी विभव नगर में मंगलवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यहां स्थित फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में दमकल की आठ गाड़ियों को बुलाना पड़ा। 

विज्ञापन
fire broke out in furniture godown in firozabad
फर्नीचर के गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में मंगलवार की सुबह फर्नीचर के गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे करीब 50 लाख का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर फायर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, टूंडला और सिरसागंज से फायर विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

विज्ञापन

 
उत्तर थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी विभव नगर निवासी गोविंद प्लाजा के स्वामी आनंद अग्रवाल का विभव नगर में ही फर्नीचर का गोदाम है। मंगलवार सुबह करीब चार बजे गोदाम में शॉट सर्किट से आग लग गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों के साथ गोदाम स्वामी को उस वक्त हुई, जब आग की लपटें गोदाम से बाहर निकलने लगी। गोदाम में आग लगने की सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सनसनीखेज: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे किनारे दो बच्चों के शव मिले, एक को कंटीले तारों पर उल्टा लटकाया
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग विकराल होती गई। इसी बीच गोदाम स्वामी द्वारा फायर विभाग को सूचना दी। आग की सूचना पर फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार टीम और दमकलों के साथ मौके पर पहुंचे। फायर विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं पा सके। 

इस बीच शिकोहाबाद, टूंडला और सिरसागंज से गाड़ियों को बुला लिया गया। मौके पर पहुंची फायर विभाग की करीब आठ गाड़ियों ने दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। गोदाम मालिक का कहना है कि आग से करीब 50 लाख का सामान जल गया है। जबकि फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार ने बताया कि आग से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed