फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire broke out in a grocery warehouse in Sakit Etah

एटा न्यूज: सकीट में परचून के गोदाम में लगी आग, लोगों ने बाहर निकाला सामान...फिर भी जल गया हजारों का माल

Fri, 01 Nov 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Nov 2024 11:50 AM IST
सार

दिवाली की रात जब व्यापारी घर में पूजा करने में व्यस्त थे, तभी गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही व्यापारी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से गोदाम से सामान बाहर निकाला, लेकिन इसके बाद भी हजारों रुपये का माल जल गया। 

 

विज्ञापन
Fire broke out in a grocery warehouse in Sakit Etah
गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के सकीट में परचून की दुकान के गोदाम में आग लगने से अचानक भगदड़ मच गई। देखते ही देखते दर्जनो की संख्या में मौके पर लोग पहुंच गए।  गोदाम के सामान को सुरक्षित निकालने में लोग जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया, तब तक आग में हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन




नगर के पीपल अड्डा स्थिति अन्नू वार्ष्णेय की दुकान है। मोहल्ला खरा में उनका गोदाम है। 31 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। आग लगने की खबर सुन दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए। गोदाम के सामान को सुरक्षित निकालने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण क्या रहे फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed