फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire breaks out in house in Agra due to short circuit in AC unit

Agra News: एसी में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 40 मिनट तक फंसा रहा परिवार; दमकल कर्मियों ने बचाई जान

Sun, 03 May 2026 01:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 03 May 2026 01:10 PM IST
सार

पुलिस टीम के साथ मिलकर सभी को सुरक्षित घर से बाहर निकाल लिया। हादसे में घर में रखा बेड और एसी और जरूरी सामान जल गया। धुएं के कारण यासमीन और खुशबू की तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
Fire breaks out in house in Agra due to short circuit in AC unit
fire demo - फोटो : istock

विस्तार

आगरा के लोहामंडी के खाती पाड़ा में शनिवार रात घर में लगे एसी में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। लपटों के बीच परिवार के दो बच्चों सहित पांच लोग फंस गए थे। उनकी चीख पुकार सुन भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने 40 मिनट में आग पर काबू पाकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन


खाती पाड़ा के सलमान ने बताया कि मकान दिवंगत पिता मोहम्मद सोफियान के नाम पर है। घर में वह पत्नी खुशबू, दो बच्चों और मां यासमीन के साथ रहते हैं। रात 8 बजे के करीब घर में लगे एसी में आग लग गई। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही लपटों ने विकराल रूप ले लिया। वह परिवार सहित अंदर फंस गए। जान बचाने के लिए शोर मचाने लगे। आसपास के लोग चीख-पुकार सुनकर आ गए।
विज्ञापन


 

लोगों ने बिजली का कनेक्शन काट दिया और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब 40 मिनट में आग पर काबू पाया। पुलिस टीम के साथ मिलकर सभी को सुरक्षित घर से बाहर निकाल लिया। हादसे में घर में रखा बेड और एसी और जरूरी सामान जल गया। धुएं के कारण यासमीन और खुशबू की तबीयत खराब हाेने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

दूसरे कमरे में बंद होकर बचाई जान
स्थानीय निवासियों ने बताया कि एसी के आउटर में आग लगी थी। आग ने आगे बने कमरे को चपेट में ले लिया था। जान बचाने के लिए सबने दूसरे कमरे में जाकर कमरा बंद कर लिया था। थाना प्रभारी लोहामंडी ने बताया कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अंदर फंसे परिवार के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed