फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fire break out in Medical store in SN Medical College Agra 

Agra: एसएन मेडिकल कॉलेज स्थित मेडिकल स्टोर में लगी आग, जल गईं दवाएं 

Tue, 24 May 2022 01:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 May 2022 01:26 PM IST
सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में दवा की दुकान जलकर स्वाह हो गई।
 

विज्ञापन
Fire break out in Medical store in SN Medical College Agra 
जन औषधि केंद्र में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज परिसर में बने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में सोमवार की रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। तब तक लाखों रुपये कीमत की दवाएं जल चुकी थीं। आग लगाए जाने की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में ओपीडी के पास प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र संचालित हैं। इसमें अर्जुन नगर निवासी राहुल सिंह परमार कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि वह सोमवार शाम को साढ़े छह बजे केंद्र बंद करके गए थे। रात में करीब 12:30 बजे केंद्र में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। आग से करीब पांच लाख रुपये की दवाएं और अन्य सामान जल गए। इससे पहले उनके केंद्र में 18 मई को चोरी हुई थी। 
विज्ञापन


गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर 30 हजार रुपये ले गए थे। वह बिजली के उपकरण बंद करके गए थे। ऐसे में शार्ट सर्किट की संभावना कम है। उन्हें आशंका है कि किसी ने मेडिकल कालेज की दीवार फांदकर केंद्र में आग लगा दी। इस पर थाना में तहरीर दी है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। आग किन कारणों से लगी, इसका पता कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed