फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR registered against the driver in the case of overturning the tractor-trolley

फालोअप- ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Wed, 05 Oct 2022 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:12 PM IST
सार

प्रतिबंध के बावजूद भी ट्रैक्टर - ट्रॉली से श्रद्धालुओं को ढोया जा रहा था।जिसके वजह से थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव गजौरा के श्रद्धालु कर्णवास बेलोन से मईया की जात करके वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
FIR registered against the driver in the case of overturning the tractor-trolley

विस्तार

सोरोंजी। प्रतिबंध के बावजूद भी ट्रैक्टर - ट्रॉली से श्रद्धालुओं को ढोया जा रहा था। मंगलवार को ट्रैक्टर - ट्राली पलट गई, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। इस मामले में ट्रैक्टर चालक को जिम्मेदार मानते हुए उसके खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कानपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली से दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर - ट्राली व लोडर वाहनों पर सवारी ले जाने पर प्रतिबंध लगाते हुए जुर्माना निर्धारित किया। इसके बावजूद भी जिले में ऐसे वाहनों पर सवारियां ढोई जा रही है। जिसके वजह से थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव गजौरा के श्रद्धालु कर्णवास बेलोन से मईया की जात करके वापस लौट रहे थे। तभी सोरोंजी - सहावर मार्ग पर बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर - ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत यह रही कि दुर्घटनाग्रस्त ट्राली के नीचे कोई नहीं दबा। सड़क दुर्घटना में घायल हुए कप्तान सिंह ने इस मामले में ट्रैक्टर चालक अजयपाल निवासी गजौरा के खिलाफ अनियंत्रित गति व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का जिम्मेदार मानते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed