{"_id":"60e482588ebc3eec6a725ffb","slug":"fir-lodged-against-five-blos-kasganj-news-agr498770984","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच बीएलओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच बीएलओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज के आदेश
विज्ञापन
कासगंज। विधानसभा चुनाव 2022 के लिए होने वाले चुनाव को मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए तैनात किए गए पांच बीएलओ लापरवाही के दोषी पाए गए है। तहसीलदार ने इन बीएलओ के खिलाफ सोरों पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश सहित तहरीर भेज दी है।
कासगंज तहसील क्षेत्र के मतदाता सूची का पुनरीक्षण करने के लिए बीएलओ की तैनाती की गई है। बीएलओ को सूची पुनरीक्षण का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। तहसील क्षेत्र के दुर्वीन राय सिंह उच्च प्राथामिक विद्यालय महमूदपुर पुख्ता के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, जूनियर हाईस्कूल अल्लीपुर बरबारा की शिक्षिका रीता शर्मा, प्राइमरी पाठशाला सियपुर के शिक्षक नरेंद्र कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय हरनाथपुर की शिक्षिका माधुरी, प्राइमरी पाठशाला पैसोई की शिक्षिका पूजा न तो प्रशिक्षण में ही उपस्थित हुई और न ही ड्यूटी पत्र व अभिलेख ही ग्रहण किए।
उनकी इस लापरवाही को तहसीलदार अजय कुमार यादव ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालने को दोषी माना है। इसके लिए तहसीलदार ने कोतवाली सोरों के प्रभारी को इन बीएलओ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने के लिए निर्देश करते हुए तहरीर दी है।