फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR could not be registered even after 48 hours in Mainpuri suicide case

Mainpuri: पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने कर ली थी खुदकुशी, 48 घंटे बाद भी दर्ज नहीं हो सकी एफआईआर

Fri, 12 Aug 2022 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 02:45 PM IST
सार

भोगांव के गांव रकरी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस की पिटाई से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। परिजनों ने दो सिपाहियों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बताया था। एसपी इस मामले में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया था। 

विज्ञापन
FIR could not be registered even after 48 hours in Mainpuri suicide case
गांव में तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रकरी में मंगलवार को पुलिस की पिटाई के बाद युवक की खुदकुशी के मामले में परिजन ने दो सिपाहियों पर पिटाई करने और रुपये लेने के आरोप लगाए थे। घटना के दिन ही तहरीर भी दी गई थी, लेकिन 48 घंटे बाद भी सिपाहियों के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की है। अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


दशरथ सिंह ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। थाने में परिजन की ओर से दी गई तहरीर में दो सिपाहियों द्वारा रुपये मांगने और न देने पर पीटने का आरोप लगाया था। दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की पर 48 घंटे बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। सिर्फ दोनों को लाइन हाजिर किया गया है। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। 

विज्ञापन

आर्थिक सहायता प्रदान करने के आदेश 

बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी भोगांव कुलदेव सिंह ने तहसीलदार आनंद कुमार सिंह को मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता दिलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक दशरथ सिंह गरीब परिवार का था और उसके रहने का भी आवास जीर्ण शीर्ण अवस्था में है। वह भूमिहीन था। ऐसी स्थिति में लेखपाल व कानूनगो के साथ जाकर मृतक के परिवार को आवासीय एवं कृषि भूमि का आवंटन नियमानुसार कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed