फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against three builders for trying to grab land

Agra News: जमीन हड़पने की कोशिश में तीन बिल्डरों पर प्राथमिकी

Thu, 04 Dec 2025 02:22 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
FIR against three builders for trying to grab land
आगरा। सिकंदरा थाने में कोर्ट के आदेश पर तीन बिल्डरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इन पर जमीन हड़पने की कोशिश, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

निखिल होम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक निखिल गर्ग ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। वह महारानी एस्टेट, सिकंदरा निवासी है। उन्होंने बताया कि मंगलम एस्टेट, दयालबाग निवासी विजयपाल सिंह राना ने वर्ष 2023 में थाना सिकंदरा में कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान उसने एक एग्रीमेंट प्रस्तुत कर दावा किया कि यह एग्रीमेंट निखिल होम्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

एग्रीमेंट के अनुसार, भूमि न तो बेची जाएगी और न कोई निर्माण होगा। निखिल गर्ग का आरोप है कि यह एग्रीमेंट फर्जी है। उनके नकली हस्ताक्षर, नकली पत्र और मुहर का प्रयोग कर पत्र तैयार किया है। फर्जी एग्रीमेंट तैयार करने में शाहगंज के रवि बंसल और शास्त्रीपुरम के रिंकेश अग्रवाल ने विजयपाल का साथ दिया है। पूर्व में समझौता समाप्त होने पर लाखों रुपये आरोपियों के बताए खातों में भेजे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निखिल गर्ग का आरोप है कि 24 अगस्त 2025 को फर्जी दस्तावेजों के बारे में पूछने पर आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने 26 अगस्त को पुलिस आयुक्त को शिकायत भेजी। कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। बालाजी प्रापर्टी के बिल्डर रिंकेश अग्रवाल का कहना है कि दिखाए गए कथानक या मुकदमे में लिखे गए कथन जो हैं वो झूठे और भ्रामक हैं। न्यायालय के माध्यम से मुकदमा लिखवाया गया है। जिसके तथ्य गलत हैं। विवेचना में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। इस पूरे प्रकरण का मुझसे कोई संबंध और सरोकार नहीं है।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। आरोपियों को बुलाया जाएगा। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed