फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   FIR against SP leaders and workers in agra

धरना प्रदर्शन का मामला: सपा के जिला उपाध्यक्ष सहित 34 कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

Wed, 16 Sep 2020 12:23 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Sep 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
FIR against SP leaders and workers in agra
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के धरना प्रदर्शन के मामले में सपा जिला उपाध्यक्ष मेहर सिंह सहित 34 के खिलाफ थाना नाई की मंडी में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें धारा 144 का उल्लंघन, मास्क नहीं पहनने, बिना अनुमति प्रदर्शन करने सहित अन्य आरोप हैं। क्षेत्राधिकारी (सीओ) कोतवाली चमन सिंह चावड़ा का कहना है कि विवेचना की जा रही है। 

विज्ञापन


मुकदमा दरोगा विकास राना ने दर्ज कराया है। आरोप है कि सोमवार सुबह तकरीबन 11:30 बजे सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पर आए। कलक्ट्रेट के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। मास्क भी नहीं लगाए थे। 
विज्ञापन



संबंधित खबर- भाजपा सरकार के खिलाफ सपा का हल्ला बोल, प्रदर्शन में नियमों का उड़ा मखौल
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन के लिए पूर्व में कोई अनुमति नहीं ली गई थी। धारा 144 का उल्लंघन किया गया। मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से कर्मचारियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने। इससे कोरोना महामारी फैलने की आशंका बनी। इस पर धारा 147, 341, 342, 188, 269, 270 में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के पास आरोपियों के फोटो और वीडियो भी हैं। 

इनको किया नामजद 

सपा के जिला उपाध्यक्ष मेहर सिंह, मयंक यादव, रवि यादव, दिवाकर, राकेश अग्रवाल, रामगोपाल बघेल, मुवीन, मुकेश राठौर, रूपेश राठौर, विक्रम यादव, सचिन यादव, सलमान उसमानी, सुनील यादव, प्रेम पाल, रामनरेश, बलविंदर, शिवराम यादव, राम कुमार राठौर, देवेंद्र शर्मा और 15 अज्ञात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed