फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fighting over a dispute over uprooting a tank

Agra News: टंकी उखाड़ने के विवाद में मारपीट

Thu, 14 Sep 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fighting over a dispute over uprooting a tank
भोगांव। नगला खंदारी में सरकारी पानी की टंकी उखाड़ने के विवाद में दो पक्ष के लोग भिड़ गए। उनके बीच जमकर लाठी डंडा चले। मारपीट में महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई की है।थाना क्षेत्र के गांव नगला खंदारी निवासी अंशो देवी और रामदास पक्ष के बीच सरकारी पानी की टंकी उखाड़ने को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह विवाद हो गया। इसके बाद हुई मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हेा गए।
विज्ञापन

अंशो देवी ने बताया कि वह घर पर थीं। तभी रामदास, मुनेश, अभिषेक, अर्जुन, पूनम वहां आए और उनकी जगह पर लगी सरकारी टंकी को उखाडऩे लगे। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए पाइप से पिटाई कर दी। बचाने आए पति धर्मेंद्र, जेठानी, सुनीता देवी, भतीजे आशीष कुमार को भी पीटा। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दूसरे पक्ष से पूनम देवी ने तहरीर दी। बताया कि वह अपनी जगह पर गई तो देखा कि गांव के धर्मेंद्र, स्वदेश, आशीष, अमित जबरन सरकारी टंकी लगवा रहे थे। जब रोका तो उनकी पिटाई की गई। पुलिस ने दोनों पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed