फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fight between gharati and barati over taking tandoori roti In Agra

UP: तंदूरी रोटी पहले लेने को लेकर घमासान, घराती और बरातियों में चले लात-घूंसे; कई लोग घायल

Wed, 13 Mar 2024 11:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 13 Mar 2024 11:35 AM IST
सार

आगरा में तंदूरी रोटी पहले लेने को लेकर घमासान हो गया। घराती और बरातियों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन
fight between gharati and barati over taking tandoori roti In Agra
तंदूरी रोटी (फाइल फोटो)

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक मैरिज होम में दावत के दौरान तंदूरी रोटी पहले लेने को लेकर विवाद हो गया। विवाद में घराती और बरातियों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले उपद्रवी भाग निकले।

विज्ञापन

घटना खंदौली थाना क्षेत्र के पीली पोखर गांव की है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को शादी समारोह था। खाने के बाद ज्यादतर बराती चले गए थे। रात करीब एक बजे कुछ बराती और कन्या पक्ष के लोग ही मौजूद थे। इसी दौरान तंदूरी रोटी को लेकर घराती पक्ष और बरातियों में कहासुनी हो गई। 

विज्ञापन

मैरिज होम में हुई मारपीट

देखते ही देखते लात-घूंसे चलने लगे। इसमें कई लोग घायल हो गए। बताया कि नशे में धुत कुछ लोगों के बीच मैरिज होम में मारपीट हुई थी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची थी। मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed