फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fierce fire in roadways bus due to short circuit passengers saved their lives by jumping

Etah News: शार्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Fri, 24 Feb 2023 04:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 24 Feb 2023 04:53 PM IST
सार

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा बचा है। शार्ट सर्किट  से डीजल पाइप फट गया और इंजन में आग लग गई।

विज्ञापन
Fierce fire in roadways bus due to short circuit passengers saved their lives by jumping
रोडवेज बस में लगी आग - फोटो : amar ujala

विस्तार

एटा में जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इंजन में धुंआ निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस से छलांग लगाना शुरू कर दिया। वहीं चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में रखे अग्निशमन सिलिंडर से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

यहां की है घटना 

फर्रुखाबाद डिपो की बस को चालक अवधेश कुमार दिल्ली से लेकर लौट रहा था। बस स्टैंड पर बस के पहुंचते ही इंजन में तेजी से धुएं का गुबार निकलने लगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।  यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस से छलांग लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: मां ने प्रेमी संग मिलकर 12 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, मासूम को न मारते तो... थी कुछ ऐसी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार थी 54 सवारियां 

चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया और यात्रियों को बिना हड़बड़ाहट बस से उतरने के लिए कहा। चालक ने अग्निशमन सिलिंडर और आसपास के लोगों ने मिट्टी व पानी का प्रयोग कर आग को बुझाया। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा बचा है। शार्ट सर्किट  से डीजल पाइप फट गया और इंजन में आग लग गई। बस दिल्ली से फर्रुखाबाद के लिए 54 यात्रियों को लेकर जा रही थी, जिन्हें अन्य बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। दुर्घटनाग्रस्त बस की मरम्मत डिपो में कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed