{"_id":"63f89e1c06705ca5a40b9bdd","slug":"fierce-fire-in-roadways-bus-due-to-short-circuit-passengers-saved-their-lives-by-jumping-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: शार्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: शार्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Fri, 24 Feb 2023 04:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 24 Feb 2023 04:53 PM IST
सार
एआरएम राजेश यादव ने बताया कि चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा बचा है। शार्ट सर्किट से डीजल पाइप फट गया और इंजन में आग लग गई।
विज्ञापन
रोडवेज बस में लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा में जीटी रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे दिल्ली से फर्रुखाबाद जा रही रोडवेज बस में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इंजन में धुंआ निकलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस से छलांग लगाना शुरू कर दिया। वहीं चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस में रखे अग्निशमन सिलिंडर से आग पर काबू पा लिया।
ये भी पढ़ें - UP: मां ने प्रेमी संग मिलकर 12 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, मासूम को न मारते तो... थी कुछ ऐसी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां की है घटना
फर्रुखाबाद डिपो की बस को चालक अवधेश कुमार दिल्ली से लेकर लौट रहा था। बस स्टैंड पर बस के पहुंचते ही इंजन में तेजी से धुएं का गुबार निकलने लगा। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। यात्रियों ने जान बचाने के लिए बस से छलांग लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: मां ने प्रेमी संग मिलकर 12 साल के बेटे को दी दर्दनाक मौत, मासूम को न मारते तो... थी कुछ ऐसी वजह
विज्ञापन