आगरा: रिहायशी इलाके में पांच मंजिला जूता फैक्टरी में लगी आग, मची अफरातफरी, घरों से बाहर निकले लोग
आगरा के जीवनी मंडी रिहायशी इलाके में पांच मंजिला इमारत में जूता फैक्टरी चल रही है। लोगों ने शुक्रवार की सुबह फैक्टरी से धुंआ निकलता देखा तो पुलिस और दमकलकर्मियों को सूचना दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के छत्ता क्षेत्र में बेलनगंज की चंदा पान वाली गली स्थित पांच मंजिला जूता फैक्टरी में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। फैक्टरी रिहायशी इलाके में है। आग लगते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। जनहानि नहीं हुई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक बेलनगंज की चंदा पान वाली गली स्थित आरके इंटरनेशनल शूज फैक्टरी है। पांच मंजिला जूता फैक्टरी में सभी तलों पर जूते का काम होता है। फैक्टरी के आसपास घनी आबादी है। शुक्रवार की सुबह लोगों ने फैक्टरी से धुआं निकलता देखा। उन्होंने फैक्टरी मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गए।
काफी माल जलकर हुआ राख
दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि आग में जलकर फैक्टरी में रखा काफी माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी में आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई थी। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। आग बुझाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फैक्टरी में कोई नहीं था। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।