फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fields filled with water due to rain, damage may occur in case of excessive rainfall

Kasganj:अब तक बारिश से फायदा, कुछ दिन और हुई फसलें हो जाएंगी बर्बाद; जानें क्या बोले किसान

Mon, 11 Sep 2023 03:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 11 Sep 2023 03:14 PM IST
सार

अतिवृष्टि की आशंका को लेकर किसान चिंतित नजर आने लगे हैं। हालांकि बाजरा, मक्का, धान की फसलों को बारिश से फायदा है। 
 

विज्ञापन
Fields filled with water due to rain, damage may occur in case of excessive rainfall
बारिश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कासगंज में पिछले दो दिनों से जिले में लगातार बारिश हो रही है। खेतों को पानी की जरूरत थी। लगातार बारिश के कारण और अतिवृष्टि की आशंका बनने लगी है। लगातार बारिश का मौसम विभाग का अलर्ट है। अतिवृष्टि की आशंका को लेकर किसान चिंतित नजर आने लगे हैं। हालांकि बाजरा, मक्का, धान की फसलों को बारिश से फायदा है। अतिवृष्टि होने पर यह फायदा नुकसान में तब्दील हो सकता है।
विज्ञापन



शनिवार से बारिश लगातार जारी है। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश का सिलसिला चल रहा है। सोरोंजी नगरिया क्षेत्र के तमाम खेतों में पानी भरा हुआ है। यह स्थिति जिले के अन्य इलाकों में है। जहां अधिक बारिश हुई है वहां खेतों में काफी पानी भर गया है। कासगंज, सहावर, पटियाली तीनों तहसील क्षेत्रों में यह स्थिति बनी है। बारिश से सबसे ज्यादा क्षति बाढ़ प्रभावित इलाकों के खेतों में है। वहां फसलों में लगातार बाढ़ का पानी भरा रहने के कारण पहले से ही प्रभाव था। अब बारिश होने से फिर से खेतों में पानी भर गया है। किसानों को अतिवृष्टि की आशंका चिंतित कर रही है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अलर्ट को लेकर किसानों के बीच चर्चाएं हैं। म्यांसुर के विमल राघव ने बताया कि उनके इलाके में काफी तेज बारिश हुई है। बारिश की खेती जरूरत थी, लेकिन इतनी अधिक बारिश की जरूरत नहीं थी। उन्होंने बताया कि अभी मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट बना हुआ है और अधिक बारिश होने पर फसलों में नुकसान की स्थिति बन जाएगी। ज्यादातर किसानों ने बारिश से पहले ही अपने खेतों की सिंचाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed