खाद की किल्लत: आगरा में सहकारी केंद्र पर ताला देखकर किसानों ने किया हंगामा
बिचपुरी में किसान उस समय आक्रोशित हो गए जब सहकारी केंद्र पर ताला लगा हुआ था। केंद्र पर डीएपी की बोरी रखी हुईं थी और बाहर से ताला डालकर संचालक चले गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। सोमवार को आगरा में बिचपुरी सहकारी केंद्र पर ताला लगा देख किसानों ने हंगामा किया। प्रदेश सरकार से खाद दिलाने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह और सौरभ चौधरी का आरोप है कि केंद्र पर खाद के कट्टे रखे हुए हैं, लेकिन सचिव घर से ही 1400 की कीमत वाली डीएपी की कालाबाजारी कर 1700-1900 रुपये में पर्ची काटकर रात में बेचता है। जिला कृषि अधिकारी फोन भी नहीं उठाते हैं। इस दौरान सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी,कोमल प्रसाद, मुकेश सिंह,अवधेश यादव, गौरव सिकरवार, खेमा राजपूत मौजूद थे।
कल हुआ था हंगामा
रविवार को सहकारी समिति के गोदाम पर जा रही गाड़ी से रास्ते में खाद की कालाबाजारी करते सचिव को पकड़ लिया। उनकी पिटाई भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सचिव को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने खाद से भरी गाड़ी भी कब्जे में ले ली है। पुलिस ने बताया कि सहकारी समिति गढ़ी नैनसुख का गोदाम उजरई में है। रविवार को 400 कट्टा डीएपी लेकर एक ट्रक शाहदरा (आगरा) से उजरई गोदाम जा रहा था। चालक विजय के साथ समिति पर तैनात सचिव प्रताप सिंह भी थे। किसानों का आरोप है कि सचिव ने रास्ते में ट्रक को रोककर कुछ किसानों को ब्लैक में खाद दी। ट्रक से खाद का कट्टा उतरते देख आसपास के ग्रामीण जुट गए। इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद खाद ब्लैक करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने सचिव को साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना लगते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने सचिव को ग्रामीणों से छुड़ाया और थाने ले आए। एसओ ने बताया कि मामला अधिकारियों को बता दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं सचिव का कहना है कि रास्ते में ट्रक से खाद के कुछ कट्टे गिर गए थे। उन्हें ही उठाकर लोड करा रहे थे, तभी गांववाले खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए उनसे भिड़ गए।
आगरा: ग्रामीणों ने खाद की कालाबाजारी करते सचिव को पकड़ा, कर दी पिटाई, पुलिस ने बचाया