फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female students tied rakhis on the wrists of police personnel and male students.

Agra News: छात्राओं ने पुलिसकर्मियों और छात्रों की कलाई पर बांधी राखी

Fri, 28 Aug 2026 01:53 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Female students tied rakhis on the wrists of police personnel and male students.
फतेहपुर सीकरी में पुलिस कर्मियों को राखी बांधती परिषदीय विद्यालय की छात्राएं
फतेहपुर सीकरी/बाह। स्कूल-काॅलेजों और थानों में बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन का उत्सव मनाया गया। छात्राओं ने पुलिस कर्मियों और छात्रों की कलाई पर राखी बांधकर मिठाई खिलाई। वहीं छात्राओं ने राखी और मेहंदी प्रतियोगिता में अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय मंडी मिर्जा खां की छात्राओं ने फतेहपुर सीकरी थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष आनंदवीर सिंह, एसएसआई विपिन कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई। पुलिसकर्मियों ने भी छात्राओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की ओर से अजीता सिंह, सीता वर्मा, पदम रावत, जिगनेश कहरवार, विराट कहरवार, सत्य प्रकाश राजपूत, अनिल कहरवार और विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। उधर, पीएमश्री विद्यालय बाह में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं अंशिका, मुस्कान, आरुषि, मोहिनी, चेतना, राधिका, लीशा, रागनी, हिमांशी, प्रतिज्ञा, खुशबू, पायल, रीता, श्यामवती ने अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सविता ने उन्हें पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

विक्रमपुर में सोनम, मुस्कान व दिव्यांशी रहीं विजेता
वहीं, बिक्रमपुर के कॉलेज में हुई मेहंदी प्रतियोगिता में सोनम प्रथम, मुस्कान द्वितीय, दिव्यांशी तृतीय रही। प्रधानाचार्य ब्रजेश सिंह, विमलेश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंगदपुर में छात्राओं कल्पना, छाया, जान्हवी, दुर्गेश्वरी, भावना, दीक्षा, पूजा ने राखी बनाई। पूजा का थाल सजाया और छात्राें की कलाई पर राखी बांधी। बदले में छात्रों ने पैर छू कर उनका आशीर्वाद लिया। शिक्षिका रीता भदौरिया, ममता श्रीवास्तव ने छात्रों के बीच भाई-बहन के रिश्ते की पवित्रता की सराहना कर उनको प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed