फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female employee of Jalkal department in panic imprisoned at home with two daughters

बदमाशों का खौफ: दो बेटियों संग घर में कैद हुई जलकल विभाग की महिला कर्मचारी, ऑफिस से भी ली छुट्टी

Sat, 15 Jul 2023 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Jul 2023 12:04 PM IST
सार

जलकल विभाग की महिला कर्मचारी ने लूट, फिरौती के अपहरण आदि धाराओं में तीन बदमाशों को जेल भेजा था। अब वो ही उसकी जान के दुश्मन बन गए हैं। 
 

विज्ञापन
Female employee of Jalkal department in panic imprisoned at home with two daughters
खौफ

विस्तार

आगरा में जलकल विभाग में तैनात एक महिला कर्मचारी को अपराधी की दहशत के कारण अपना घर छोड़ना पड़ा है। वह मायके में रहने को मजबूर है। इसी साल मार्च में उसे अगवा करके 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेजा था। आरोप है कि जेल से छूटने के बाद वे धमका रहे हैं। पीड़िता ने एत्माद्दौला थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा

नरायच, ट्रांस यमुना निवासी मालती देवी को मार्च 2023 में कार सवार अगवा कर ले गए थे। अपहरण की साजिश एक ई रिक्शा एजेंसी के संचालक ने रची थी। वह महिला की बेटी के पीछे पड़ा था। उसने भाड़े के बदमाश भेजे थे। अपहरण के बाद 50 लाख की फिरौती मांगी गई थी। महिला ने लूट, फिरौती के अपहरण आदि धाराओं में तीन बदमाशों को जेल भेजा था। साजिशकर्ता के खिलाफ भी कार्रवाई हुई थी। आरोपी जमानत पर बाहर आ गए हैं।

ये भी पढ़ें - तांत्रिक की दरिंदगी: तंत्र क्रिया के नाम पर महिला को ले गया मरघट, जबरन बनाए संबंध, वहीं पर खड़ी थी एक और औरत

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से छूटते ही करने लगे तंग

महिला ने पुलिस को बताया कि वह दो बेटियों के साथ मायके में रह रही है। नौकरी भी नहीं कर पा रही है। जमानत पर छूटकर आए शिवम चौधरी उर्फ मोनू जाट व सूर्यांश गुप्ता उर्फ मयंक मुकदमे में समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों की दहशत के चलते उनकी बेटियां स्कूल नहीं जा रही हैं। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - UP: रास्ते में जा रही किशोरी से की शर्मनाक हरकत, घर जाकर आरोपी ने खुद लगाई फांसी; इस बात का था डर

विज्ञापन

यह था मामला

महिला पूर्व में सिकंदरा क्षेत्र में किराए पर रहती थी। 21 मार्च 2023 को महिला का अपहरण हुआ था। आरोप था कि संजीव चौधरी उसकी बेटी के पीछे पड़ा था। संजीव ने साजिश रचकर अपहरण कराया था। पुलिस ने 23 मार्च को पनवारी, सिकंदरा निवासी संजीव चौधरी, आवास विकास काॅलोनी निवासी सूर्यांश और नरेंद्र, नवी सराय बोदला निवासी साहिल को गिरफ्तार किया। घटना में शामिल मोनू जाट बाद में पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed