फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fell in love with facebook later refused to marry

फेसबुक से हुआ प्यार बाद में शादी करने से इंकार

Wed, 28 Sep 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:33 PM IST
सार

फेसबुक पर चैटिंग के दौरान प्यार के बाद पीएसी के सिपाही ने युवती को शादी करने का आश्वासन दिया।फेसबुक के माध्यम से 22 नवंबर 2020 को उसकी दोस्ती पीएसी एटा के सिपाही प्रियांशु पुरोहित से हुई।

विज्ञापन
fell in love with facebook later refused to marry

विस्तार

मैनपुरी। फेसबुक पर चैटिंग के दौरान प्यार के बाद पीएसी के सिपाही ने युवती को शादी करने का आश्वासन दिया। लेकिन बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। इस पर युवती ने कोर्ट की शरण लिया। युवती की फरियाद को संज्ञान में लेकर सीजेएम भूलेराम ने धोखा देने वाले पीएसी के सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कोतवाली प्रभारी को दिए हैं।
विज्ञापन

थाना कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला में युवती किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करती थी। फेसबुक के माध्यम से 22 नवंबर 2020 को उसकी दोस्ती पीएसी एटा के सिपाही प्रियांशु पुरोहित से हुई। चैट करते करते दोस्ती प्यार में तब्दिल होकर शादी तक पहुंच गई।
विज्ञापन

सीजेएम कोर्ट में शिकायत कर युवती ने बताया कि पीएसी एटा का सिपाही प्रियांशु पुरोहित निवासी तिलूपुरा जैतपुर कलां थाना बाह जिला आगरा ने फेसबुक से दोस्ती की। मुलाकात के दौरान उसने प्यार का इजहार किया और उसकी फोटो भी ले ली। एक ही समाज के होने की बात कहकर उसने छात्रा को शादी का भरोसा दिया। इस दौरान सिपाही उसकी मांग से भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसने मां से कहा कि भाई की शादी नवंबर 2021 में होने के बाद वह शादी करेगा। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रियांशु की कंपनी मैनपुरी में थी। जिस दौरान प्रियांशु ने सारी हदें पार कर दी। बाद में उसने शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी सिपाही ने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया। दूसरे नंबर से फोन करने पर गालियां देते हुए फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। एसपी एटा, कमांडेंट पीएसी एटा से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई। युवती के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह कटारिया, ओमप्रकाश वर्मा की दलीलों तथा शिकायत के साथ दिए गए साक्ष्यों के आधार पर सीजेएम भूलेराम ने कोतवाली प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed