फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fee regulatory committee notice to convent schools over fee hike

इस आदेश के बाद कॉन्वेंट स्कूल संचालकों में मची खलबली

Mon, 07 May 2018 07:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 07 May 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
Fee regulatory committee notice to convent schools over fee hike
demo photo
फिरोजाबाद जिले में सीबीएसई और आइसीएसई के निजी स्कूलों की मनमानी अब नहीं चलेगी। हर साल फीस वृद्धि कर अभिभावकों की जेब ढीली करने पर अंकुश लगेगा। 
विज्ञापन


शुल्क नियामक समिति ने चार वर्षों में हुई फीस वृद्धि का ब्यौरा स्कूलों से मांगा है। स्कूलों को कक्षा वार और मदवार फीस विवरण देना होगा। इस अध्यादेश के बाद स्कूल संचालकों में खलबली मच गई है।
 
जिले के कई कांवेंट स्कूल 20 हजार से एक लाख रुपये सालाना फीस वसूल रहे हैं। पिछले चार वर्षों में मनमाने तरीके से फीस बढ़ा दी गई। बीते दिनों डीआईओएस कांवेंट स्कूल में फीस का विवरण देखने स्कूल पहुंचे थे। 
विज्ञापन

चार वर्षों में बढ़ाई गई फीस का ब्यौरा मांगा

अब 2015-16, 2016-17, 2017-18 और 2018-19 में बढ़ाई गई फीस का विवरण सीबीएसई एवं आइसीएसई स्कूलों से मांगा गया है। इन वर्षों में शिक्षकों का वेतन कितना बढ़ा का विवरण भी देना होगा। 

डीआईओएस रितु गोयल ने कहा कि कावेंट स्कूलों से फीस का विवरण मांगा गया है। विवरण शासन को भेजा जाएगा। गाइडलाइन के अनुसार स्कूल संचालकों का फीस का विवरण देना होगा। 

कागजों में प्राइवेट स्कूलों में जिस मद की फीस अभिभावकों को दी जाती है, वो फीस बहुत कम है। इसके साथ स्कूल मेंटीनेंस, परीक्षा शुल्क, समारोह सहित अन्य सुविधाओं के नाम पर फीस दो से तीन गुना वसूलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed