फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   'Father was my strongest fortress, could not be saved'

पिता मेरे लिए सबसे मजबूत किला थे, बचा न सका

Tue, 07 Dec 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
'Father was my strongest fortress, could not be saved'
दयालबाग के अंतराष्ट्रीय सेमीनार हॉल में रजा फाउंडेशन की ओर से आयोजित नाटक तिरिछ में मंचन करते कल?
आगरा। दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) के सेमिनार हाल में आयोजित ‘रजा शती’ कार्यक्रम के तहत सोमवार को साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित कथाकार उदय प्रकाश की कहानी ‘तिरिछ’ पर आधारित नाटक की प्रस्तुति ज्ञानेंद्र सिंह अंशु के निर्देशन में दी गई। इसमें बेटे के दर्द और पिता के संघर्ष के बाद मौत को मार्मिक तरीके से दिखाया गया। समाज की व्यवस्था पर कटाक्ष किया गया। बेटा कहता है ‘पिता मेरे लिए सबसे मजबूत किला थे, बचा न सका।’
विज्ञापन

नाटक में पिता को तिरिछ काट लेता है। एक पंडित जी विष का असर कम करने को धतूरे का रस पीने के लिए देते हैं। जिससे पिता अपने होश खो बैठता है, इसके बाद अस्पताल में इलाज, मुकदमे के नाम पर धक्के खाने वाले दृश्यों के माध्यम से व्यवस्था के मकड़जाल को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान बेटे को नियमित रूप से तिरिछ के सपने आते थे। घर को बचाने की लड़ाई लड़ते हुए व्यवस्थाओं का शिकार होकर पिता की मृत्यु हो जाती है। इसके बाद से बेटे को स्वप्न भी आने बंद हो जाते हैं।
विज्ञापन

मंच सज्जा कुमार लालू की ओर से की गई। रामा थियेटर मुंबई की ओर से प्रस्तुति की गई। गायन अजय जयराम, साउंड तुषार कुलकर्णी का रहा। बैक स्टेज व्यवस्था राहुल पवार ने देखी। संस्थान के निदेशक प्रो. पीके कालरा ने कलाकारों को सम्मानित किया। इस दौरान डॉ. बृजराज, रंजना पांडे, उमाकांत चौबे, तरुण, अनीता, संजोग, अरविंद तिवारी, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed