फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father scolded for playing pubg game mother left home with sons in agra crime news

आगरा: पबजी खेलने पर पिता ने डांटा, तो बेटों के साथ मां ने भी छोड़ दिया घर

Fri, 22 Apr 2022 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 22 Apr 2022 11:27 AM IST
सार

अस्पताल मैनेजर ने पत्नी और बेटों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। गलती सिर्फ इतनी थी कि पबजी गेम खेलने पर उसने बेटों को डांट लगा दी थी। इससे क्षुब्ध होकर मां ने बेटों के साथ घर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Father scolded for playing pubg game mother left home with sons in agra crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है।  बेटे मोबाइल पर हर समय पबजी खेलते थे। स्कूल से भी उड़ी मारने लगे। अस्पताल मैनेजर पिता को पता चला तो बेटों की डांट लगा दी। उनकी तरफदारी में मां आ गई। पति-पत्नी में झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि मां बेटों को लेकर बिना बताए चली गई। पति ने पत्नी और बेटों के लापता होने की शिकायत की है। 

विज्ञापन


मामला एत्माद्दौला के मंडी समिति क्षेत्र का है। अस्पताल मैनेजर ने 18 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि बड़ा बेटा दसवीं और छोटा नौवीं में पढ़ता है। दोनों बेटे और पत्नी 16 अप्रैल की शाम छह बजे से लापता हैं। बिना बताए कहीं चले गए हैं। उनकी तलाश रिश्तेदारों के यहां की, लेकिन कहीं भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। ससुराल वाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। सभी जगह तलाश करने के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत कर पत्नी और बेटों को तलाश करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मामले की जांच दरोगा देवेंद्र सिंह सेंगर कर रहे हैं। उनको अस्पताल मैनेजर ने बताया कि स्कूल से शिकायत मिली थी कि बेटे स्कूल नहीं आ रहे हैं, जबकि वो रोजाना तैयार होकर घर से निकलते थे। जानकारी करने पर पता चला कि दोनों पबजी गेम खेलते हैं। स्कूल के बहाने पबजी खेलने लगते हैं। इस पर बेटों को डांटा था। पत्नी बीच में बोलकर चुप कर रही थी। इस पर पत्नी से विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पीड़ित के शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने महिला और उसके बेटों की तलाश की। जिसके बाद महिला अपने मायके में मिली। उसे बुलाया गया है। बेटों के पब्जी खेलने पर पिता ने डांटा था। इस पर पत्नी-पत्नी में विवाद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed