फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father kills daughter for having court marriage in agra

बेटी के खून से रंगे हाथ: मुंह पर मारे घूंसे, दुपट्टे-रस्सी से कसा फंदा; बाप ने दी मोहब्बत करने पर खाैफनाक माैत

Tue, 04 Aug 2026 05:59 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 04 Aug 2026 05:59 AM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। बेटी के प्रेम विवाह करने पर बाप ने उसे बेरहमी से मार डाला। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग माैके पर पहुंचे तो घर का मंजर देख कांप गए। बेटी के शव के पास ही पिता बैठा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Father kills daughter for having court marriage in agra
युवती का फाइल फोटो और आरोपी पिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बाह के जैतपुर में बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज पिता ने रविवार रात को दुपट्टे और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे पहले बचने के लिए बेटी ने काफी देर तक संघर्ष किया। इस पर पिता ने उसके मुंह पर घूंसे मारे। चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे मगर पिता ने दरवाजा नहीं खोला। तब तक गला दबाए रखा, जब तक बेटी की सांसें नहीं थम गईं। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी पिता को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


मूलरूप से शिकोहाबाद के सहसपुर गांव निवासी विमल शर्मा 15 साल से जैतपुर के नंदगवा रोड स्थित प्रताप नगर में परिवार सहित किराए पर रह रहे हैं। पड़ोसी अनुज शर्मा ने रात 1 बजे 112 पर काॅल की। बताया कि विमल शर्मा के घर से चीख पुकार की आवाजें आ रही हैं। उन्होंने अनहोनी की आशंका जाहिर की। कहा कि दरवाजा खटखटाया लेकिन किसी ने नहीं खोला। कुछ देर बाद चीखें भी बंद हो गई हैं। सूचना पर आधा घंटे बाद पीआरवी पहुंच गई। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया। कमरे में तख्त पर विमल की बेटी अंकिता (22) का शव पड़ा था। गले में ब्लाउज, दुपट्टा और रस्सी पड़ी थीं। इनसे गला घोंटा गया था। पिता पास ही बैठा था। उसने पुलिस को बताया कि बेटी की हत्या कर दी है। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। हत्याकांड के बाद आरोपी की पत्नी और बेटा घर में नहीं मिले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 
विज्ञापन

पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी अंकिता शर्मा जैतपुर के महाविद्यालय से बीए की पढ़ाई कर रही थी। तभी उसके संबंध साथ में पढ़ने वाले नहटोली के अमित उर्फ अनिल से हो गए। दोनों ने 23 फरवरी, 2026 को कोर्ट मैरिज कर ली। इसकी जानकारी अंकिता ने उन्हें नहीं दी। अमित ने पाैने दो महीने बाद फेसबुक पर एक पोस्ट किया। इसमें अंकिता के साथ शादी करना बताया। 

 
विज्ञापन

अमित वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में तैनात बताया गया है। अंकिता की शादी का परिजन को पता चला तो वो विरोध करने लगे। उन्होंने रिश्ता तोड़ने का दबाव बनाया मगर वो तैयार नहीं थी। एक ही बात बोलती थी कि जान दे देगी लेकिन अमित से अलग नहीं होगी। उसने प्रेम विवाह किया है। वह बालिग है। अमित पिछले दिनों घर आया था। छुट्टी पूरी होने के बाद चला गया था। इससे विवाद बढ़ गया।


पिता ने बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर हत्याकांड को अंजाम दिया है। पड़ोसी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्याकांड में मृतका की मां और उसके भाई की संलिप्तता की जांच की जा रही है। मृतका के गले में दुपट्टा, ब्लाउज और रस्सी मिली थीं। -अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी जोन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed