फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father himself reached police station after killing his son

पिता ने बेटे को दी दर्दनाक मौत: पहले पीटा फिर गला दबाकर ली जान, पीटते समय नहीं कांपे हाथ; खुद ही पहुंचा थाने

Sun, 04 Jun 2023 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर/मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भरतपुर/मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 12:16 PM IST
सार

बेटे की हत्या करने के बाद आरोपी पिता खुद ही थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जायदाद के विवाद में पिता ने अपने ही बेटे को मार डाला।
 

विज्ञापन
Father himself reached police station after killing his son
मृतक का फाइल फोटो और उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के थाना मथुरा गेट इलाके में एक पिता ने अपने ही पुत्र की देर रात गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पिता खुद ही पुलिस थाने पहुंच गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार मामला जायदाद के विवाद का है। 
विज्ञापन

यहां का है मामला

मथुरा गेट थाना प्रभारी रामनाथ सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब एक बजे सूचना मिली कि गुलाल कुंड निवासी लालाराम ने अपने पुत्र विपिन शर्मा (35) की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मौके का निरीक्षण कर रही थी, उधर आरोपी पिता खुद ही थाने पहुंच गया। मृतक की पत्नी ममता ने थाना मथुरा गेट में ससुर, दो देवर और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पत्नी रह रही थी मायके

मृतक विपिन की पत्नी ममता ने बताया कि झगड़े की वजह से पति उसे व बच्चों को करीब डेढ़ माह पहले मायके छोड़ आया था। हर दिन फोन पर बात होती थी। शनिवार को भी फोन पर बात हुई थी। विपिन ने अपने ससुर और सास से फोन कर कहा था कि हमारा बंटवारा करा जाओ। पत्नी ने बताया कि शनिवार रात को ससुर लालाराम ने अपने बेटे विपिन के साथ मारपीट की। उसके बाद बताया कि उसको दो थप्पड़ लगाकर कमरे में बंद कर दिया है, वो सो रहा है।

ये भी पढ़ें -  पत्नी तो फरार हो गई: नौकरी पर गया था पति, वापस लौटा तो चला पता; दो बच्चों की मां कर बैठी शर्मनाक हरकत
 

ससुराल से आया फोन 

इसके बाद ममता के पास रविवार सुबह ससुराल से फोन आया कि जल्दी घर आ जाओ, विपिन की मौत हो गई है। उसके बाद पत्नी घर पहुंची, जहां पति के शव को देखकर उसके होश उड़ गए। बताया गया है कि विपिन का जायदाद के बंटवारे को लेकर करीब दो साल से अपने की घरवालों से विवाद चल रहा था। आए दिन झगड़ा भी होता था।

ये भी पढ़ें - प्रेमी ने किया दुष्कर्म: जिस पर किया खुद से ज्यादा भरोसा, वो निकला दगाबाज; हकीकत जान चूर-चूर हुए अरमान
 

जांच कर रही पुलिस

बताया गया है कि विपिन शर्मा के दो बेटे हैं। विपिन शर्मा अटलबंध स्थित सेटेलाइट अस्पताल में अस्थाई चिकित्साकर्मी के रूप में कार्यरत था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed