{"_id":"67893ed67990eed2cb066a27","slug":"father-dies-after-hearing-news-of-son-getting-injured-in-road-accident-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-130372-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में पुत्र के घायल होने की खबर सुनकर पिता ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में पुत्र के घायल होने की खबर सुनकर पिता ने तोड़ा दम
Thu, 16 Jan 2025 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र में 9 जनवरी को जीटी रोड पर रोडवेज बस की टक्कर लगने से हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे में पुत्र के गंभीर घायल होने की खबर सुन कर गांव में पिता ने दम तोड़ दिया। बुधवार को घटना को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।
जनपद एटा के गांव नगला समदा निवासी राजपाल ने बताया कि उनका पुत्र उपेंद्र भतीजा जितेंद्र सिंह गांव के कमलेश के ट्रैक्टर से आलू भरकर कुरावली सब्जी मंडी बिक्री करने आ रहे थे। ट्रैक्टर को कमलेश कुमार चला रहा था। थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर मलावन की ओर से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दी थी। हादसे में कमलेश, जितेंद्र और उपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।
वहां से कमलेश व भतीजे को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया था। मेडिकल कॉलेज में चालक कमलेश को मृत घोषित कर दिया गया था। हादसे की खबर जब गांव पहुंची तो पुत्र जितेंद्र के घायल होने की खबर सुन पिता महिपाल को सदमा लगा और उनकी मौत हो गई। घायल अवस्था में जितेंद्र पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुआ और हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ में भर्ती कराया गया। उसका इलाज अब अपोलो दिल्ली में चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।