फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Crime: एटा में आधी रात को घर में घुसकर पिता-पुत्री की हत्या, पुत्रवधू के सामने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Fri, 07 Oct 2022 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Oct 2022 09:37 AM IST
सार

जसरथपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्री की हत्या कर दी गई। आधी रात को हुई इस घटना के बाद गांव में दहशत है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Father-daughter murdered by entering the house at midnight in Etah UP Crime News
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जिला एटा के जसरथपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात आरोपी छत के रास्ते घर में घुस गए। घर के आंगन में सो रहे दंपती सहित उसकी बेटी पर लोहे के बेलचे से हमला कर दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखपुकार पर पुत्रवधू निकल आई। इस पर आरोपी मौके से भाग गए। तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर आया गया। यहां पिता -पुत्री को चिकित्सक ने मृत बता दिया। वहीं महिला को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया।


मृतक के परिवार के एक भतीजे ने बताया उसके चाचा की किसी से रंजिश नहीं थी। कहा कि घर में चाचा चाची सहित उनकी 17 वर्षीय बेटी व पुत्रवूध सो रहे थे। चाचा चाची व बेटी घर के आंगन में तथा पुत्र वधू कमरे में सो रही थी। इस दौरान रात साढ़े दस बजे के करीब छत के रास्ते हत्यारोपी घर में घुस आए। जहां उसने बेलचा से चाचा चाची सहित उनकी बेटी पर हमला कर दिया।

 
Father-daughter murdered by entering the house at midnight in Etah UP Crime News
मृतक पिता-पुत्री का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया तीनों के सिर पर प्रहार किया गया। चीख पुकार पर पुत्र वधू कमरे से निकल कर आई और शोर मचाना शुरु कर दिया। इस पर आरोपी भाग गए। 
Father-daughter murdered by entering the house at midnight in Etah UP Crime News
यहीं से घर में घुसा था आरोपी - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि चाचा की बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। वह गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती है। हो सकता है उसका प्रेम प्रसंग का मामला होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Father-daughter murdered by entering the house at midnight in Etah UP Crime News
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मृतक की पुत्रवधू ने थाने में गांव के ही निवासी एक युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि गांव की युवक घर में घुस आया और बेलचा से हमला कर ससुर, सास व ननद को घायल कर दिया।
विज्ञापन
Father-daughter murdered by entering the house at midnight in Etah UP Crime News
पुत्रवधू - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि चीख पुकार पर वह बाहर आई। इस पर आरोपी भाग गया। सूचना डायल 112 पर दी तब पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज लेकर गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed