{"_id":"59fde85b4f1c1bcf538bad66","slug":"father-cried-after-seeing-son-s-hand-cutoff-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा बस हादसाः बेटे का हाथ कटा देख फट पड़ी सैनिक पिता की छाती, बोले...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा बस हादसाः बेटे का हाथ कटा देख फट पड़ी सैनिक पिता की छाती, बोले...
धर्मेंद्र त्यागी/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 04 Nov 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के सर्जरी विभाग में बेड पर अभिषेक (12) को लेटा देख पिता हेमराज सिंह ने पहले तो राहत की सांस ली। हालांकि चेहरे पर बंधी पट्टियां देख उन्हें अपने ‘लाल’ की चोट का अंदाजा हो गया।
डाक्टरों की ओर मुड़े और पूछा अब बेटे की हालत कैसी है, कहां-कहां चोट लगी हैं। डाक्टरों ने बेहतर बताते हुए उनके कंधे पर हाथ रखा। सांत्वना के हावभाव देख हेमराज को अनहोनी का अंदेशा हुआ।
हेमराज ने पुन: पूछा कि सच बताइए डाक्टर साहब कोई खतरा तो नहीं है। इस पर डाक्टर बोले, बच्चे का बायां हाथ नहीं रहा। विकट हालातों का सामना करने वाले नौ, डोगरा रेजीमेंट के जवान हेमराज झट बेड पर गए और चादर उठाई...।

वॉलीबॉल ही थी उसकी जिंदगी, अब...
हेमराज
- फोटो : अमर उजाला
अभिषेक के हाथ का हाल देख मानो उनकी छाती फट पड़ी, उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। हेमराज बोले, वालीबाल अभिषेक की जिंदगी थी, हर वक्त इसका भूत सवार रहता था। होश आएगा तो कैसे बर्दाश्त करेगा। कैसे बताऊंगा कि तेरा एक हाथ...इतना कहते ही उनके आंसू टप-टप गिरने लगे।
क्रीड़ा शिक्षक सुरेंद्र सिंह बोले, छठवीं में पढ़ता है और वालीबाल उसकी जान है। स्कूल की टीम में है और बेहतर खेलता है। बता दें कि हिमाचल के मंडी जिले के आलोक प्रसाद पब्लिक स्कूल की टूर बस टायर फटने से शुक्रवार को पलट गई थी। हादसे में अभिषेक का बायां हाथ कट गया। अभी अभिषेक अर्द्ध मूर्छित हालत में है। उसको हाथ कटने की जानकारी नहीं है।