फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers will surround Dakshinchal Electricity Headquarters 9

Agra News: दक्षिणांचल विद्युत मुख्यालय 9 को घेराव करेंगे किसान

Fri, 05 Sep 2025 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers will surround Dakshinchal Electricity Headquarters 9
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की बैठक शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में नौ सितंबर को दक्षिणांचल विद्युत निगम कार्यालय आगरा का घेराव करने के संबंध में रणनीति तैयार की गई। घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक किसानों को ले जाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र राजपूत ने कहा कि विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली, अनियमित विद्युत आपूर्ति, किसानों को आठ घंटे की जगह 15 घंटे की निर्बाध विद्युत आपूर्ति नहीं होने से किसानों में आक्रोश है। इसे देखते हुए नौ सितंबर को आगरा स्थित दक्षिणांचल विद्युत निगम के कार्यालय का घेराव किया जाएगा। संगठन की ताकत से ही विभाग किसानों की जायज बात मानेगा। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय संगठन मंत्री रश्मी मिश्रा ने कहा कि अधिक से अधिक किसान घेराव कार्यक्रम में पहुंचें। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाए। उन्होंने मुख्य शाखा और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष को रणनीति तय करके पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के लिए कहा। जिलाध्यक्ष दीपक चौहान ने नौ सितंबर के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इस दाैरान राजकुमार सिंह, राजेश सोलंकी, आनंद पाठक, अमाेल पचौरी, अतुल ठाकुर, बीके सिंह, कन्हैया कुलश्रेष्ठ, अरविंद यादव, रामपाल चौहान, पूनम राठौर, संतोषी मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed