{"_id":"616b39d1c2b6926b232a4d1e","slug":"farmers-upset-due-to-non-availability-of-fertilizers-complained-agra-news-agr5116090109","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद नहीं मिलने से किसान परेशान, शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद नहीं मिलने से किसान परेशान, शिकायत की
विज्ञापन
बाह/किरावली। क्षेत्र के किसान खाद की कमी से परेशान हो रहे हैं। शनिवार को बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने डीएम प्रभु एन सिंह से मिलकर डीएपी और यूरिया की कमी और कालाबाजारी की शिकायत की। वहीं किरावली में किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
किरावली के गांव अभुआपुरा के किसान भूपेंद्र सिंह का कहना है खाद की किल्लत से गेहूं, सरसों और आलू आदि की खेती की बुवाई पिछड़ रही है। किसानों ने सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार को ज्ञापन देकर शीघ्र खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में भूपेंद्र सिंह इंदौलिया, श्यामबाबू, ईशवरी प्रसाद, गजेंद्र सिंह इंदौलिया, दलियान सिंह, बच्चू सिंह, वीरेन सिंह भी थे। वहीं क्षेत्र के अरविंद चाहर ने सीएम पोर्टल पर भी खाद की किल्लत की शिकायत की है। वहीं बाह विधायक ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि कुछ दुकानदार 1400 से 1500 रुपये मे डीएपी की बोरी बेच रहे हैं।