{"_id":"5fcd1e4a887c8d2b7378db94","slug":"farmers-protest-roadways-buses-will-not-run-on-nh2-from-agra-to-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: आगरा से एनएच-2 पर आठ दिसंबर तक नहीं चलेंगी दिल्ली जाने वाली बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: आगरा से एनएच-2 पर आठ दिसंबर तक नहीं चलेंगी दिल्ली जाने वाली बसें
Mon, 07 Dec 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डे पर खड़ीं रोडवेज की बसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा से एनएच-2 होकर दिल्ली जाने वाली बस सेवा रविवार को भी बंद रही। आठ दिसंबर तक इस रूट से बसों को दिल्ली नहीं भेजा जाएगा। रविवार को मथुरा के लिए कम बसें निकाली गईं। सिरसागंज, कुबेरपुर में जाम लगाए जाने के कारण दोपहर के बाद इस रूट पर भी रोडवेज बसें कम गईं। आईएसबीटी, वाटरवर्क्स और रामबाग पर यात्री दो से तीन घंटे तक बसों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
एनएच-2 पर रविवार को रोडवेज बसों का संचालन कम रहा। पांच बसें पलवल तक भेजी गईं। दोपहर बाद मथुरा, फिरोजाबाद, कानपुर की ओर बसें भी इक्का-दुक्का ही निकलीं। इस कारण यात्रियों को मथुरा ही नहीं कानपुर और फिरोजाबाद जाने के लिए भी दो से तीन घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। रोडवेज के अधिकारियों ने रविवार को ईदगाह से 12 बसों को यमुना एक्सप्रेसवे होकर नोएडा, दिल्ली तक भेजा, लेकिन इससे यात्रियों की दिक्कतें कम नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
सहालग का सीजन होने के कारण इस वक्त यात्रियों की संख्या ज्यादा है, और परिवहन निगम यात्रियों के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था नहीं कर सका। आईएसबीटी पर शाम को भी लखनऊ, कानपुर की बसें नहीं मिल सकीं। एनएच-2 होकर दिल्ली, नोएडा के बीच बसों के नहीं चलने से परिवहन निगम को दो दिन में आठ लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि बसों के लगातार निरस्त होने के कारण रोजाना करीब चार लाख का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
कानपुर के लिए नहीं मिली बस
यात्री धर्मवीर सिंह ने बताया कि शादी में शामिल होने के लिए कानपुर जाना था मगर दोपहर को सिरसागंज में रास्ता बंद होने की जानकारी के बाद आईएसबीटी से बस नहीं मिली। यात्री भावना रौठार ने बताया कि दिल्ली के लिए वाया यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाने वाली दो बसें निकल चुकी हैं। अब बस स्टैंड पर बताया गया कि शाम पांच बजे ही मिल सकेगी। पांच घंटे इंतजार करना पड़ेगा।
रास्तों के बंद होने से बसों की किल्लत
आगरा फोर्ट डिपो के एआरएम जयकरन सिंह ने कहा कि कई रास्तों के बंद होने के कारण रोडवेज बसों के संचालन पर असर पड़ रहा है। यात्रियों के लिए पर्याप्त बसें हैं मगर रूट पर फंसने के कारण इनके लौटने में देरी हो रही है। एनएच-2 होकर दिल्ली की बसें नहीं जा रही हैं।