फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer working on farm in Dayalpur bitten by snake, dies

Agra News: दयालपुर में खेत पर काम कर रहे किसान को सांप ने डसा, मौत

Mon, 26 Aug 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 26 Aug 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Farmer working on farm in Dayalpur bitten by snake, dies
मृतक जितेंद्र का फाइल फोटो।
बिछवां। गांव दयालपुर में रविवार की देर शाम खेत पर काम कर रहे एक किसान को सांप ने डस लिया। किसान किसी तरह से घर पहुंचा। हालत को देख परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजन में चीख पुकार मची है। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दयालपुर निवासी जितेंद्र सिंह (35) रविवार की शाम को अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी झाड़ियों से निकल कर आए सांप ने जितेंद्र को काट लिया। पहले तो किसान ने इस पर ध्यान नहीं दिया। जब हालत बिगड़ने लगी तो वह खेत से घर की ओर चल दिए। घर पहुंचते पहुंचते किसान की हालत काफी बिगड़ चुकी थी। जानकारी होने के बाद जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही युवक के परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची बिछवां थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed