फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer working in the field died under suspicious circumstances

Agra News: खेत में काम कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer working in the field died under suspicious circumstances
कासगंज। सिढ़पुरा क्षेत्र के ग्राम सैमरा मोर्चा में खेत में काम कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट को भेजा है।
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में मौत पवन कुमार (40) निवासी सैमरा मोर्चा हुआ। वह बुधवार की सुबह अपने घर से खेत पर गया हुआ था। जहां उसकी तबियत बिगड़ गई। आस-पास काम कर रहे ग्रामीणों ने जब उसकी तबीयत बिगड़ते हुए देखी तो उसे परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने उसकी मौत की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौत की सूचना पाकर अस्पताल पहुंच गई। उसके शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ ने बताया कि ग्रामीण की मौत की सूचना पर उसका पोस्टमार्टम कराया है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट होगी। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed