फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer who took complaint was chased away from police post, consumed poison

Agra News: शिकायत लेकर गए किसान को चौकी से भगाया, खाया जहर

Sun, 06 Oct 2024 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Farmer who took complaint was chased away from police post, consumed poison
जिला अस्पताल में भर्ती किसान। - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती किसान।
मैनपुरी। गांव के रसूखदार ने औंछा क्षेत्र के नगला कंचन निवासी किसान के खेत में पानी भर दिया। शिकायत करने के बाद रविवार की सुबह उसे चौकी पर बुलाया गया। वहां आरोपी पहले से बैठा हुआ था। पुलिसकर्मी ने किसान को फटकार कर भगा दिया। आहत होकर किसान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

न्याय व्यवस्था से हार चुके एक किसान ने रविवार की सुबह जहर खाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते परिजन ने किसान को बचा लिया। लेकिन समस्या और सवाल अभी भी बना हुआ है। दरअसल नगला कंचन निवासी किसान चरन सिंह के 5 बीघा खेत में नगला मांझ निवासी आरोपी ने पानी काट दिया था। जिस वजह से उसकी फसल खराब हो गई थी। जब शिकायत की तो वह झगड़ा करने पर आमादा हो गया। परेशान किसान न्याय के लिए थाने गया तो वहां पर उसे चौकी पर आने के लिए कहा गया। रविवार की सुबह जब चरन सिंह गांव में बने पंचायत घर में स्थापित चौकी पर पहुंचा तो वहां आरोपी पहले से ही बैठा हुआ था।
विज्ञापन

किसान चरन सिंह ने बताया कि वहां मौजूद आरक्षी ने उनसे कहा कि वह थाने में शिकायत करने गया था। चौकी पर नहीं आ सकता था। जा कहीं पर भी शिकायत कर जांच के लिए हमारे ही पास आएगी। किसान को फटकार कर चौकी से भगा दिया गया। न्याय व्यवस्था से आहत किसान ने घर आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उपचार शुरू कर दिया। किसान अब खतरे से बाहर है लेकिन न्याय व्यवस्था से मिला दर्द चेहरे पर साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed