फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies in road accident

घफिरोर में हुए सड़क हादसे में एक किसान की हुई मौत

Thu, 17 Mar 2022 05:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies in road accident
घिरोर। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात गांव नायकूड़ से दावत खाकर घर लौट रहे करहल निवासी दो बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया, उसे परिजन फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर ले गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला अनियां निवासी 40 वर्षीय किसान अखिलेश कुमार बुधवार को थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नायकूड़ एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। देर रात करीब 12 बजे वह गांव निवासी पुष्पेंद्र के साथ दावत खाकर बाइक से गांव लौट रहे थे। बाइक जब नगला खुशाल मार्ग पर मार्कंड मेला के सामने पहुंची, तभी किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पुष्पेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देख परिजन ट्रॉमा सेंटर ले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed