{"_id":"616ac03fad0a5f75f21eabe0","slug":"farmer-dies-due-to-snake-bite-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: किसान ने रस्सी समझकर हाथ से पकड़ लिया सांप, डंसने से मौत, सांप भी मरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: किसान ने रस्सी समझकर हाथ से पकड़ लिया सांप, डंसने से मौत, सांप भी मरा
Sat, 16 Oct 2021 05:36 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 16 Oct 2021 05:36 PM IST
सार
मैनपुरी में सांप के डंसने से एक किसान की मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि किसान ने रस्सी समझ सांप को पकड़ लिया था। तभी सांप ने उसे डंस लिया।
विज्ञापन
सांप (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जिले में खेत पर जा रहे किसान की साइकिल के पहिए में सांप फंस गया। किसान ने रस्सी समझकर सांप को जैसे ही हटाया, उसने किसान को डंस लिया। इससे किसान की मौत गई। परिजनों के अनुसार अंधेरा होने की वजह से किसान सांप को नहीं देख पाया और उसे रस्सी समझ बैठा।
विज्ञापन
थाना घिरोर के नगला रामा निवासी किसान चंद्रभान (48) साइकिल से शुक्रवार की देर शाम खेत पर जा रहा था। परिजनों के अनुसार रास्ते में अचानक साइकिल के पहिये में सांप फंस गया। इससे साइकिल भारी चलने लगी। रात के अंधेरे में चंद्रभान सांप को नहीं देख पाया। वह रस्सी समझा।
विज्ञापन
अंधविश्वास में गई जान: आगरा में सांप के डंसने से ननद-भाभी की मौत, परिजन दो दिन कराते रहे झाड़-फूंक
विज्ञापन
पहिये में फंसकर सांप की भी मौत
रस्सी फंसने की आशंका के चलते निकालने के लिए पहिये में हाथ डाल दिया। इससे सांप ने उसे डस किया। किसी तरह किसान घर पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं पहिया में फंसकर सांप ने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शनिवार को किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन लाए सांप
साइकिल के पहिया में फंसने से सांप भी अधकुचला सा हो गया। इससे वह भी मर गया। किसान के शव को शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर एक थैली में शव लेकर आ गए। पोस्टमार्टम हाउस में एकत्रित हुए लोगों में मरे हुए सांप को देखने की होड़ लगी रही।