फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies due to engine explosion during irrigation in Mainpuri

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: सिंचाई के दौरान इंजन फटने से किसान की मौत, खबर सुनकर बेहोश हुई पत्नी

Thu, 15 Sep 2022 04:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 15 Sep 2022 04:07 PM IST
सार

गांव नगला कुशल निवासी प्रदीप कुमार की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक बेटा और बेटी है। किसान की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Farmer dies due to engine explosion during irrigation in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कुशल में बुधवार की शाम एक किसान खेत की सिंचाई कर रहा था, तभी अचानक तेज धमाके साथ इंजन फट गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। यह खबर सुनकर किसान की पत्नी बेहोश हो गई। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला कुशल निवासी 28 वर्षीय किसान प्रदीप कुमार बुधवार की शाम खेत पर सिंचाई करने के लिए गए थे। सिंचाई के इंजन चालू करने के बाद वह काम कर रहे थे। तभी अचानक एक तेज धमाके साथ इंजन फट गया, हादसे में पास ही खड़े प्रदीप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन


तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास खेत में काम कर रहे किसान मौके पर आ गए। खेत पर देखा तो वहां प्रदीप का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। हादसे की जानकारी होने के बाद मृतक के परिजन भी खेत पर आ पहुंचे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत की खबर सुन बदहवास हुई पत्नी

गांव नगला कुशल निवासी प्रदीप कुमार की शादी करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी, प्रदीप के पांच वर्षीय पुत्री मिष्ठी व दो वर्षीय पुत्र श्रेयांश है। खुशबू को बुधवार की शाम जब हादसे में पति की मौत की खबर मिली तो वह बदहवास हो गई। वहीं पांच साल की मिष्ठी मां को रोता हुआ देख आंसू पोछते हुए रोने की वजह पूछने लगी। 

खुशबू ने उसे बताया कि उसके पिता अब इस दुनियां में नहीं हैं। इस पर बेटी की भी आंखो में आंसू भर आए। वहीं दो साल के श्रेयांश को अभी इस बात की समझ ही नहीं है कि छोटी सी उम्र में उसके सिर से पिता का साया हट गया है। उक्त हादसे के बाद पत्नी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed