फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies due to electrocution

करंट लगने से किसान की मौत

Fri, 15 Jul 2022 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to electrocution
ककुआ/मलपुरा। थाना मलपुरा के ग्राम नगला ककरारी में टूटकर गिरे तार से बृहस्पतिवार को करंट लगने से किसान प्रताप सिंह (35) की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा भी किया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मलपुरा के नगला ककरारी निवासी प्रताप सिंह दोपहर करीब 12 बजे घर के बाहर चबूतरे पर नहा रहे थे, तभी तार टूटकर गिरने से उन्हें करंट लग गया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही बताते हुए ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि तार काफी समय से जर्जर है। इसे बदलने की मांग कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। वहीं करंट से युवक की मौत और हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं उपखंड अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed