फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer died after rumor of collapsing his house in agra

पुलिस-पीएसी लेकर आ रहे एडीए वाले, सुनते ही किसान को पड़ा हार्ट अटैक

Sat, 08 Jul 2017 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 08 Jul 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
farmer died after rumor of collapsing his house in agra
दिल का दौरा - फोटो : फाइल फोटो
आगरा के दहतोरा गांव में शनिवार दोपहर को एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह आठ दिन से सदमे में थे। कारण यह था कि 28 जून को प्राधिकरण की टीम अवैध निर्माण ढहाने की चेतावनी दे गई थी। इसकी जद में खसरा संख्या 66 पर बना उनका मकान भी आ रहा था। 
विज्ञापन


बताया गया है कि शनिवार दोपहर को गांव में अफवाह उड़ गई कि प्राधिकरण के अधिकारी पुलिस-पीएसी लेकर आ रहे हैं। यह सुनते ही भीमसेन ( 45) को दिल का दौरा पड़ गया और थोड़ी देर में ही प्राण पखेरू उड़ गए।
विज्ञापन


उनकी मौत पर गांव के लोगों ने प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि प्राधिकरण के अधिकारी शहर में सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाई गई बड़ी बड़ी इमारतों को छोड़कर उनके छोटे- छोटे घरों के पीछे पड़े हैं। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक हेमलता दिवाकर भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भीमसेन के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्हें लोगों ने बताया कि प्राधिकरण की टीम मकान ढहाने के लिए सात दिन का अल्टीमेटम दे गई थी। इसी से भीमसेन सदमे में  थे। शनिवार को उड़ी अफवाह के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि प्राधिकरण की कार्रवाई रुकवाई जाए।


बता दें कि जिले में किसान परेशान हैं। वजह अलग अलग हैं लेकिन तकलीफ बढ़ती जा रही हैं। एक तो किसानों के गले में कर्ज का फंदा है। सरकार ने कर्ज माफी की घोषणा कर दी लेकिन बैंक दबाव बना रहे हैं। दूसरा, आलू की फिसल पिट गई है, बड़ा घाटा हुआ है। इसका भी सदमा है। तीसरा, कारण तहसील और प्राधिकरण की कार्रवाई है, जो अवैध कब्जे हटाने के नाम पर किसानों को परेशान कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed