{"_id":"64d2fd2a8c14721ab30bf955","slug":"farmer-couple-was-bitten-by-bees-in-agra-both-were-guarding-cabbage-on-farm-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में मधुमक्खियां ने किसान दंपती को काटा, पति की दर्दनाक मौत, खेत पर गोभी की रखवाली कर रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में मधुमक्खियां ने किसान दंपती को काटा, पति की दर्दनाक मौत, खेत पर गोभी की रखवाली कर रहे थे दोनों
Wed, 09 Aug 2023 08:59 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 09 Aug 2023 08:59 AM IST
सार
आगरा के गांव नदीम सरोजपुरा में खेत पर गोभी की रखवाली कर रहे पति-पत्नी को मधुमक्खियों ने काट लिया। हमले में पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर घायल है।
विज्ञापन
मधुमक्खियों के हमले से किसान की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सैंया थाना इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ताजनगरी में मधुमक्खियों के हमले से एक किसान की जान चली गई। जबकि उसकी पत्नी की हालत गंभीर है। दंपती अपने खेत की रखवाली कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, सैंया थाना इलाके के गांव नदीम सरोजपुरा में खेत पर गोभी की रखवाली कर रहे पति-पत्नी को मधुमक्खियों ने काट लिया। मोती सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह (55) अपनी पत्नी लीलावती के साथ गोभी के खेत पर रखवाली कर रहे थे।
पीपल के पेड़ से अचानक मधु मक्खियां उड़ गईं। मधुमक्खियों का छत्ता मोतीराम के ऊपर गिर गया। मधुमक्खियों ने पति-पत्नी को बुरी तरह काट लिया। पति मोतीराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की पत्नी लीलावती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
परिजन लीलावती को इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए हैं। मृतक के चचेरे भाई सुनहरी लाल ने थाने में सूचना दी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।